*मतदाता किस पर भरोसा कर करेंगे मेहरबानी*
*औरैया में पार्टी प्रत्याशी अभी उतरे नहीं, मतदाताओं की चर्चायें चुनावी मैदान में जोरों पर*
*औरैया।* आगामी विधानसभा 2022 चुनाव के पूर्व अब जगह-जगह मतदाताओं ने चुनावी चर्चाऐं शुरू कर दी है। लोग चाय की चुस्की के साथ चुनावी चर्चाऐं करना नहीं भूल रहे हैं, यहां तक अलाव तापते लोगों के बीच भी चुनावी चर्चाऐं गर्म है। हालांकि अभी तक भाजपा ने दिबियापुर विधानसभा प्रत्याशी घोषित किया है, जबकि औरैया एवं बिधूना प्रत्याशी घोषित नहीं किए गए। इसके अलावा समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी ने अभी प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है। जबकि कांग्रेस पार्टी ने औरैया विधानसभा प्रत्याशी सरिता दोहरे को टिकट दिया है। मतदाताओं में नये व पुराने चेहरों को लेकर चुनावी चर्चाऐं देखी जा रही है।
शहर में लोग आग के सहारे बैठ कर चुनावी चर्चाऐं करते हुए पाये गये। अपनी- अपनी पार्टियों के समर्थक पार्टी को लेकर भी चर्चा करते हुए मिले। कहीं समर्थक भाईयों में अपने हितैषी प्रत्यशियों के लिए उनकी टिकट को लेकर ईश्वर से प्रार्थना करते नजर आए तो कहीं-कहीं समर्थकों में एक बात और मिली कि अमुक पार्टी का कोई भी चेहरा आए उन्हें उनका समर्थन कर उन्हें हर संभव जिताने का प्रयास करेंगे ऐसी भी चर्चाएं सामने आई। जहां क्षेत्रीय चर्चाओं में एक बात सुनने में और आई कि अबकी बार सपा और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर होने की संभावना है। वही अभी टिकटों को लेकर काफी उहा-पोह की स्थित बनी हुई है। टिकट की दौड़ में शामिल प्रत्याशी एवं उनके समर्थक अपनी-अपनी पार्टियों से मिले भरोसे के अनुसार हर दल के दावेदार मतदाताओं की चरण वंदना कर उनकी परिक्रमाएं शुरू कर दी है।अब देखने वाली बात यह होगी कि मतदाता किस पर भरोसा करते हुए अपनी मेहरबानी दिखाएंगे यह भविष्य के गर्त में है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know