*प्राधिकार सचिव ने वर्चुअल प्लेटफॉर्म के माध्यम से कारागार का किया निरीक्षण*
*औरैया।* विधिक साक्षरता शिविर में प्राधिकरण सचिव दिवाकर कुमार ने वर्चुअल प्लेट फार्म के माध्यम से जिला कारागार का निरीक्षण करते हुए सिद्धदोष बंदियों को समय से पूर्व छोड़े जाने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही जेल में ऐसे बंदियों के संबंध में पूछा गया, जिनको विधिक सहायता की आवश्यकता है। इस दौरान शहनवाज व जितेंद्र बहादुर की ओर से निशुल्क अधिवक्ता की मांग की गई। इस पर प्राधिकरण सचिव ने डिप्टी जेलर अशोक कुमार को निर्देश जारी करते हुए बंदियों के प्रार्थना पत्रों को कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण औरैया को भेजने के निर्देश दिए। इस दौरान जेल अधीक्षक की ओर से जानकारी दी गई कि जेल में बंद सभी बंदियों का कोविड -19 टीकाकरण कराया जा चुका है। मौजूदा समय में इटावा जेल में निरूद्ध औरैया जिले के 847 बंदी हैं। जिसमें 794 पुरुष व 46 महिलाएं हैं। साथ ही अल्प व्यस्कों की संख्या सात है। प्राधिकरण सचिव ने जेल प्रशासन से वायरल, डेंगू, मलेरिया व बुखार से बचाव के लिए जेल में नियमित तौर पर एंटी लार्वा स्प्रे का छिड़काव किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही कारागार के अधिकारियों को जेल में साफ-सफाई रखने को भी निर्देशित किया।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know