Top News

लोकल चुर्री के सेवन से हुई दुर्घटना का अधिकारियों ने लिया संज्ञान

*लोकल चुर्री के सेवन से हुई दुर्घटना का अधिकारियों ने लिया संज्ञान*

*औरैया।* जुआ गांव में बच्ची द्वारा लोकल चुर्री के सेवन से हुई दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए बुधवार को  खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जुआ गांव में  घायल बच्ची से मुलाकात की गई। एवम् बच्चे के द्वारा बताई दुकानों पर सघन जांच की है।बच्ची ने बताया कि उसने वीरू कुशवाह की दुकान से पैकेट लिया गया था। मौके पर संबंधित खाद्य सामग्री नहीं पाई गई। परंतु अन्य मिथ्याछाप सामग्री पाए जाने वा  बिना पंजीकरण के दुकान चलाने पर दुकान सीज की गई। वीरू कुशवाह ने बताया की उन्होंने सामग्री की खरीद बलराम की दुकानें  से की फस्डा की टीम ने जब बलराम की दुकान की पड़ताल की तो वहा भी कई प्रकार के मिसब्रांडेड बच्चों के खाने वाले चुररी बरामद हुई। जिस पर विभाग ने नमूना लेते हुए सीजर की करवाई की। जांच के क्रम में ही फस्डा की टीम ने औरैया तहसील फूलमती मंदिर के पास से कई थोक की दुकानों की भी जांच की साथ ही मिसब्रेंडेड सामग्री न रखने की सख्त हिदायत दी।  अभिहित अधिकारी मंजुला सिंह के नेतृत्व में टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एस के श्रीवास्तव खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश चंद्र, माता शंकर बिंद व सुनील सिंह उपस्थिति रहे। अभिहित अधिकारी ने आम जन मानस से अपील की कृपया अपने बच्चो का ध्यान रखे ,अक्सर बच्चे ऐसे स्नैक्स लेते है जिसमे बच्चो के खेलने की सामग्री भी पैकेट के अंदर रहती है। बच्चे द्वारा गलती  से ऐसे प्लास्टिक की खिलौनों के सेवन  की संभावना लगातार बनी रहती है, जिससे उनके जीवन पर संकट आ सकता है। ऐसी दुर्घटनाएं से बचने के लिए बहुत जरूरी है की छोटे बच्चो को ऐसे स्नैक्स के सेवन से रोका जाए या माता- पिता की उपस्थिति में ही ऐसे खाद्य पदार्थो को खरीदा जाए। साथ ही अभिहित अधिकारी ने खाद्य कारोबारकर्तायो को भी चेतावनी दी है की ऐसी  मिथ्याछाप सामग्री का  क्रय-  विक्रय न करे, अन्यथा पकड़े जाने पर कठोर करवाई की जाएगी। आज कुल 4 नमूने संग्रहित किये गये।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم