*रामपाल प्रदेश सचिव व अवधेश बने प्रदेश सदस्य*
*औरैया संवाददाता।* लखनऊ से लौट कर आये समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता रामपाल यादव एवं अखिल भारतीय मैथिल विश्वकर्मा महासभा के जिला महासचिव अवधेश शर्मा ने अपना-अपना मनोनयन पत्र दिखाते हुये जानकारी दी है।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामपाल यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति पर उन्हें जनपद औरैया पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ की कार्यकारणी में प्रदेश सचिव नामित किया गया है। इसी तरह से अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के जिलामहा सचिव अवधेश शर्मा ने बताया कि उन्हें भी समाजवादी पार्टी के उपरोक्त नेताआंे द्वारा समाजवादी पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ की राज्य कार्यकारणी में प्रदेश सदस्य नामित किया गया है। उपरोक्त दोनों नेताओं ने कहा है कि उन्हें जो समाजवादी पार्टी ने जिम्मेदारी सौंपी है। उसका वह जन जन तक समाजवादी पार्टी का प्रचार प्रसार करते हुये संगठन को गतिशीलता प्रदान करेंगे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know