Top News

मालगाड़ी की चपेट में आने से शौच क्रिया का गये किशोर की मौत

मालगाड़ी की चपेट में आने से शौच क्रिया का गये किशोर की मौत* 

*दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर कन्हों फाटक के पास की घटना*

*फफूंद,औरैया।* मंगलवार की सुबह दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित कन्हों रेलवे फाटक क्रास करके खेतो पर शौच क्रिया को जा रहा एक युवक मालगाड़ी के चपेट में आ गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर मृतक किशोर के परिजन भी पहुँच गये। परिजनों का रो- रोकर बुराहाल था।
दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर कन्हों फाटक के पास मंगलवार की सुबह शौच क्रिया को अपने खेतों पर जा रहे कन्हौं गांव निवासी श्याम किशोर दोहरे के 16 वर्षीय पुत्र अमन जो मालगाड़ी की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना पास में मौजूद अन्य ग्रामीणों ने देखी। लोगो ने घटना की जानकारी तत्काल युवक के परिजनों को दी।घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटना स्थल पर पहुँच गये। युवक मौत पर परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल था। रेलवे कर्मचारियों की तरफ से पहुचे मेमो के आधार पर पाता चौकी इंचार्ज मनीष कुमार ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक युवक अपने चार भाइयो व एक बहन में सबसे छोटा था।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم