Top News

दो दर्जन से अधिक लोगों ने थामा सपा का दामन

औरैया में दो दर्जन से अधिक लोगों ने थामा सपा का दामन-जिलाध्यक्ष राजवीर 

उत्तरप्रदेश न्यूज़ 21 संवाददाता औरैया।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व के प्रति भरोसा जताते हुए व नरेश उत्तम (प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पार्टी) के समक्ष प्रदेश कार्यालय लखनऊ में सपा जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव के नेतृत्व  में सदस्यता ग्रहण करते हुए कानपुर मंडल के पूर्व जोनल कोऑर्डिनेटर बसपा अनिरुद्ध दोहरे उर्फ टिंकू भैय्या ने अपने साथियों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। 
  समाजवादी पार्टी औरैया के जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश भदौरिया ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि औरैया निवासी पूर्व जोनल कोऑर्डिनेटर बसपा अनिरुद्ध  दोहरे उर्फ टिंकू भैया पूर्व प्रत्याशी जिला पंचायत, राजकीय सेवानिवृत्त बीडीओ विजय बहादुर सिंह दोहरे, पूर्व नगर उपाध्यक्ष बसपा/ राजकीय सेवानिवृत्त सुरेश सिंह दोहरे , प्रधान चंद्रशेखर दोहरे , पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बृजेश दोहरे, प्रधान/पूर्व सेक्टर अध्यक्ष बसपा संदीप कुमार दोहरे उर्फ डंपी , प्रधान सोनू दोहरे , प्रधान तिलक सिंह कठेरिया , प्रधान अवध बिहारी , प्रधान गुलाब सिंह दोहरे, क्षेत्र पंचायत सदस्य अंकुश कठेरिया, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भाजपा अशोक दुबे , कार्यकर्ता धर्मेंद्र दोहरे , प्रॉपर्टी डीलर हाजी रिजवान खाँन , कार्यकर्ता सुरेंद्र राना, प्रधान मोहम्मद सिद्दीकी , प्रधान विकास दोहरे , प्रधान शिवेंद्र दोहरे, क्षेत्र पंचायत सदस्य दिलीप दोहरे , प्रधान चंद्र प्रकाश दोहरे , पूर्व बूथ अध्यक्ष भाजपा आयुष दीक्षित , सीएचसी केंद्र प्रभारी दिग्विजय सिंह दोहरे, सेवानिवृत्त राज्य कर्मचारी महेंद्र सिंह दोहरे व होम सिंह दोहरे आदि 2 दर्जन से अधिक लोगों ने समाजवादी पार्टी में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए सदस्यता ग्रहण की है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री यादव एवं वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्री भदौरिया ने कहा है कि उपरोक्त लोगों के सपा में शामिल होने से पार्टी को अत्यधिक मजबूती मिलेगी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم