*स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम से मनाई गई*
*विवेकानंद के पद चिन्हों पर चलकर प्रेरणा ले नवयुवक* *समन्वयक*
*औरैया।* नेहरू युवा केंद्र जनपद औरैया के तत्वाधान में अजीतमल ब्लॉक के अनंतराम कार्यालय पर स्वामी विवेकानंद की जयंती नेहरू युवा केंद्र के कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक अनवर वारसी ने कहा स्वामी विवेकानंद ने जीवन पर्यंत समाज को नई दिशा देने का कार्य किया है। उनके पदचिन्हों पर चलकर युवा मार्गदर्शन प्राप्त करें। उन्होंने बताया 12 जनवरी से लेकर 19 जनवरी तक स्वामी विवेकानंद सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। इन कार्यक्रमों में युवा मंडलों की महती भूमिका रहेगी। वह गांव-गांव जाकर कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। इन कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से योगा कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रम व शांति दिवस कार्यक्रमों सहित अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को टीवी और चैनलों के माध्यम से युवा कार्यकर्ताओं को दिखाया गया। प्रधानमंत्री ने देशवासियों से अपील की देश को आधुनिक युग बनाकर डिजिटल इंडिया का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। युवा कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद की जयंती को हर्षोल्लास पूर्वक धूमधाम से मनाया अंत में जिला समन्वयक अनवर वारसी ने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जिले में होने वाले कार्यक्रमों कोविड-19 का पालन करते हुए धूमधाम से मनाये। इस मौके पर प्रमुख रूप से आदर्श देवेंद्र धर्मेंद्र रामकिशोर आयुष इत्यादि लोग शामिल रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know