Top News

चुनाव आचार संहिता लागू होते ही प्रशासनिक अमला सक्रिय

*चुनाव आचार संहिता लागू होते ही प्रशासनिक अमला  सक्रिय* 

*बिधूना,औरैया।* भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा उत्तर प्रदेश सहित पाँच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को अपरान्ह जारी आदर्श चुनाव आचार संहिता के प्रभावी होते ही जिला अधिकारी सुनील कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में आदर्श चुनाव आचार संहिता का कडाई से पालन कराने को प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया।उपजिलाधिकारी लवगीत कौर के नेतृत्व में न्यायिक उपजिलाधिकारी रामअवतार वर्मा तहसीलदार जितेश कुमार वर्मा संग्रह अमीन अनूप बाजपेयी |लेखपाल संघ के अध्यक्ष योगेश शाक्य आदि के अलावा नगर पंचायत प्रशासन की टीम ने कस्बे की सडकों दीवालों आदि से बैनर झंडे पोस्टर आदि चुनाव सामग्री हटवाकर सभी राजनैतिक दलों को आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करने को कहा। इस अवसर पर  कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा ने भारी पुलिस बल के साथ नगर पंचायत कर्मियों के द्वारा कस्बे में लगे होर्डिंग बैनर पोस्टर आदि  हटवाए|उपजिलाधिकारी लवगीत कौर ने कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता का कडाई के साथ पालन कराया जायेगा यदि किसी ने आदर्श चुनाव आचार संहिता का उलंघन करने का प्रयास किया तो कठोर कार्यवाही की जायेगी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم