Top News

अगूॅठा लगवाने के बाद कोटा डीलर नही दे रहा राशन

*अगूॅठा लगवाने के बाद कोटा डीलर नही दे रहा राशन*
 
*ग्राम चिटकापुर के ग्रामीणो ने कोटा डीलर पर लगाया आरोप*

*अजीतमल,औरैया।* तहसील क्षेत्र के ग्राम चिटकापुर के ग्रामीणो ने गॉव के केाटा डीलर पर अगूठा लगवचाकर गल्ला न देने का आरोप लगाते हुये तहसील पुहचकर हंगामा काटा तथा एसडीएम को एक शिकायती पत्र सौपा। 
शनिवार को क्षेत्र के ग्राम चिटकापुर के करीब आधा सैकड़ा महिलाये एवं पुरूषो ने तहसील अजीतमल पहुचकर कोटा डीलर के खिलाफ नारेबाजी करते हुये हंगामा काटा तथा करीब आधा सैकड़ा लोगों के हस्ताक्षर युक्त एक शिकायती पत्र तहसील की छुटटी होने के चलते एसडीएम अखिलेश कुमार को उनके आवास पर जाकर सौपा। शिकायती पत्र में ग्रामीण शिवम सिंह, ज्ञान प्रकाश, गजेन्द्र, ज्ञान सिंह, अवध विहारी, गौरी शंकर, प्रेमवती, ज्ञानवती, विमलेश, सर्वेश कुमार आदि ने बताया कि कोटा डीलर द्वारा कार्ड धारको के घर घर जाकर के उनको ये कह कर कि गल्ला 10-15 दिन में मिलेगा, और अगूॅठा लगवा लिया है, लेकिन दिसम्बर माह का गल्ला अभी तक नही दिया गया है। गल्ला न मिलने से ग्रामीण परेशान है। इस अवसर पर छोटू, संगीता, सुनील, मोतीलाल, शिवकान्ती, राकेश बाबू, तिलक सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।
---------------------------------
*बेक्सीनेशन कराने के लिये युवाओ मे दिखा उत्साह*

*अजीतमल,औरैया।* 15 से 18 वर्ष की आयु के युवाओ को अधिक से अधिक संख्या में केन्द्र पर पहुचकर बेक्सीनेशन कराने के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत जहा सीएचसी पर युवाओ की भीड जुट रही है, तो वही स्वास्थ्य टीमो द्वारा अजीतमल क्षेत्र के विधालयो में भी बूथ बनाकर बैंक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है। जिसमें युवा बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे है। सीएचसी अजीतमल के पूर्व अधीक्षक कोविड टीम के प्रभारी डा0 विमल की स्वास्थ्य टीम द्वारा क्षेत्र के ग्राम सॉफर स्थिति सर्वोदय इण्टर कालेज में बेक्सीनेशन कैम्प लगाया गया बेक्सीनेशन कराने के लिये युवाओ में अति उत्साह दिखाई दिया, तथा 74 युवाओ ने बैक्सीनेशन कराया। तथा बाल विकास संस्थान इण्टर कालेज में लगे कैम्प में 155 छात्र छात्राओ ने बेक्सीनेशन कराया, इकल्व इण्टर कालेज बल्लापुर में 35 तथा विवेकानन्द इण्टर कालेज में 10 युवाओ ने बैक्सीनेशन कराया।सीएचसी अधीक्षक डा0 अवनीश कुमार ने बताया कि क्षेत्र के विधालयो में लगाये गये कैम्प के अलावा सीएचसी अजीतमल में भी 15 से 18 वर्ष के युवाओ को बैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है। जिसमें  शुक्रवार को कुल 197 युवओ ने बैक्सीनेशन कराया था। वही आज दोपहर तक 15 से 17 वर्ष के 451 युवाओ ने बैक्सीनेशन की पहली डोज ली है। उन्होने क्षेत्र के युवाअेा से अधिक से अधिक संख्या में बेक्सीनेशन कराने की अपील की है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم