सहार चौकी इंचार्ज ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, लगभग आधा दर्जन गाड़ियों का काटा चालान!
बेला(औरैया)- खबर औरैया जनपद के बेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत सहार चौकी में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें हेलमेट व मास्क न लगाने वालो वाहन स्वामियों का चालान काटा गया तो वही लगातार बढ़ रहे कोरोना के चलते बिना काम के सड़क पर घूम लोगो को सख्त हिदायत देकर घर भेजा गया! सहार चौकी इंचार्ज के द्वारा चलाएंगे चेकिंग अभियान को देखकर कई वाहन स्वामी अपनी गाड़ी वापस मोड कर गली कुचो से निकलते हुए भी देखे गये!
वाहन चेकिंग अभियान मे चौकी इंचार्ज राजपाल यादव, आरक्षी विनोद कुमार, हरिंदर सिंह, व आजाद अली मौजूद रहे!
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know