Top News

पिछड़ा वर्ग व दलितों की ही पार्टी है भाजपा- गोविंद सिंह भदौरिया!

पिछड़ा वर्ग व दलितों की ही पार्टी है भाजपा- गोविंद सिंह भदौरिया! 

बिधूना औरैया- खबर औरैया जनपद के कोतवाली क्षेत्र बिधूना से है जहां आज बिधूना विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी, कानपुर देहात के भोगनीपुर विधानसभा के प्रभारी गोविंद सिंह भदोरिया ने आज Tv india18news  के संवादाता से बात करते हुए स्पष्ट व साफ शब्दों में कहा की भारतीय जनता पार्टी पिछड़े वर्ग व दलित वर्ग के लोगों की पार्टी है! उन्होंने उन नेताओं पर भी निशाना साधा जो विगत दिनों में भाजपा पार्टी छोड़ कर अन्य पार्टी में शामिल हो रहे हैं तो उन नेताओं को 5 सालों में एक बार भी पिछड़े वर्ग व दलित वर्ग का ख्याल नहीं आया! यह अपने फायदे को देखते हुए पार्टियों को बदलते रहते हैं और दलित पिछड़े वर्ग के लोगों के नाम पर अपनी राजनीति को चमकाते है! स्वामी प्रसाद मौर्य श्रम विभाग, सेवायोजन, शहरी रोजगार और गरीबी उन्मूलन विभागों के मंत्री थे तब उस कार्य काल में उनको पिछड़े वर्ग व दलित लोगों की याद क्यों नहीं आई!  जिन विधायकों एवं मंत्रियों ने भाजपा से इस्तीफा दिया है क्या वह दलित पिछड़े वर्ग से नहीं आते हैं क्या,भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी किस वर्ग से हैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री किस वर्ग से हैं! इसी प्रकार से भारतीय जनता पार्टी में बहुत से कार्यकर्ता पिछड़े वर्ग व दलित वर्ग से आते हैं  तो क्या उनको पार्टी से मान सम्मान नही मिलता! प्रदेश की जनता किसी के बहकाबे में नही आने वाली, उत्तर प्रदेश में पुनः पूर्ण बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी उत्तर प्रदेश की जनता जानती है कि प्रदेश में किस सरकार की जरूरत है!उन्होंने ये भी कहा की जल्दबाजी में लिये गये फैसले हमेशा गलत साबित होते है भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के पिछड़े वर्ग व दलित वर्ग के लोगों साथ हमेशा खड़ी है!

संवाददाता बल्लू शर्मा बिधूना औरैया

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने