Top News

दबंग ने पूर्व प्रधान को दी जान से मारने की धमकी

*दबंग ने पूर्व प्रधान को दी जान से मारने की धमकी*

*रुरुगंज,औरैया।* बिधूना कोतवाली क्षेत्र के रुरुगंज पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम पुर्वा मके निवासी योगेंद्र प्रताप जादौन पुत्र स्व0 नृपत सिंह पूर्व प्रधान है। अछल्दा विकासखंड की ग्राम पंचायत पुर्वा मके से 2015 में योगेंद्र प्रधान बने थे। मौजूदा समय वह इसी क्षेत्र से क्षेत्र पंचायत सदस्य है। पूर्व प्रधान को गाँव के ही एक दबंग ब्यक्ति द्वारा गोली मार देने की धमकी दी गई है। जिस कारण प्रधान समेत उसका परिवार डरा-सहमा है, एवं गांव से पलायन करने के लिए बाध्य है। रविवार को पूर्व प्रधान ने अपने परिवार सहित पुलिस अधीक्षक के पास एवं बिधूना कोतवाली पहुंचकर गाँव के ही कमलेश कुमार चौबे पुत्र शंभू दयाल चौबे के खिलाफ तहरीर दी है। पूर्व प्रधान ने एसपी को तहरीर देते हुए बताया कि कमलेश चौबे को प्रधान कार्यकाल में ब्यक्तिगत लाभ न देने के कारण जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने बताया कि जब से उन्हें धमकी मिली है वह और उनका परिवार डरा-सहमा है। शनिवार को धमकी से भरा आडियो शोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों में चर्चाएं शुरू हो गई,  डरे-सहमे पूर्व प्रधान व उसके परिवार ने बताया कि दबंग ब्यक्ति के खौफ के कारण वह परिवार समेत पलायन करने को मजबूर है। बिधूना कोतवाल शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि तहरीर व आडियो मिली है, जांच की जा रही है सत्यता पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने