Top News

तहसील एसोसिएशन अधिवक्ता क्लर्क का निर्वाचन संपन्न

*तहसील एसोसिएशन अधिवक्ता क्लर्क का निर्वाचन संपन्न*

*बिधूना,औरैया।* शनिवार को तहसील एसोसिएशन अधिवक्ता क्लर्क की वर्ष  की कार्यकारिणी का सर्व सम्मति से  निर्वाचन सम्पन्न हो गया।इस अवसर पर एल्डर्स कमेटी के अमर सिंह सेंगर, लाखन सिंह वर्मा, विजय सिंह, अशोक सविता, राज कुमार आदि वरिष्ठ जनों  की मौजूदगी में कमलेश भास्कर को एसोसिएशन का अध्यक्ष, मोनू मिश्रा को महामंत्री जबकि शैलेश कुमार को  निर्विरोध रूप कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इस अवसर पर अरविंद कुमार , अनिल यादव, पंकज बंधुवर, अतुल तिवारी, रामपाल सिंह चौहान , विवेक सक्सेना, रविंद्र कुमार , समीम खान, आनंद तिवारी आदि अधिवक्ता एंव अधिवक्ता क्लर्क मौजूद थे। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष कमलेश भास्कर व महामंत्री मोनू मिश्रा एवं कोषाध्यक्ष शैलेश कुमार का अधिवक्ता क्लर्कों  ने माल्यार्पण कर सम्मानित किया। नव निर्वाचित अध्यक्ष कमलेश भास्कर ने कहा वह संगठन के पदाधिकारियों के सहयोग से अधिवक्ता क्लर्को  की समस्याओं का यथासंभव निराकरण कराने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का भी प्रयास किया जायेगा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم