Top News

डीबीए के पदाधिकारियों का समारोह पूर्वक शपथ ग्रहण

*डीबीए के पदाधिकारियों का समारोह पूर्वक शपथ ग्रहण* 

*जिला जज ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ*

*बार बेंच में सामंजस्य रखने और बाद कार्यों के हित में कार्य करने की कही बात*

*औरैया।* जिला बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें जिला जज ने पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बार बेंच में सामंजस्य बनाकर वादकारियों के हित में कार्य करने की बात कही। शुक्रवार को जिला न्यायालय के डीबीए हाल में जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन सुरेंद्र नाथ पांडे ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला जज अनिल कुमार वर्मा मौजूद रहे। मुख्य अतिथि जिला जज अनिल कुमार वर्मा ने निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई और अपने दायित्व का सही तरह से निर्वहन करने की बात कही। गरीब वादकारियों को न्याय दिलाने की प्राथमिकता रखने को भी अधिवक्ताओं से कहा गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सतीश चंद्र राजपूत, महामंत्री प्रदीप कुमार तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र पाल, उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी, शिवम शर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद कुमार, कोषाध्यक्ष सर्वेश कुमार यादव, संयुक्त मंत्री मोहम्मद तय्यब के अलावा छह वरिष्ठ सदस्य रविंद्र नाथ दुबे, श्याम बिहारी शुक्ला, निखिलेश कुमार शास्त्री, रविकांत और छह कनिष्ठ सदस्य कंचन कुमारी, अंकित शर्मा, हरिओम शुक्ला, विजय पांडे, मोहम्मद सगीर, रवि प्रताप सिंह को शपथ ग्रहण कराई गई। इस मौके पर प्रमुख रूप से एल्डर्स कमेटी के नवल किशोर त्रिपाठी, धर्मेश चंद्र द्विवेदी, सुरेंद्र नाथ दुबे, राम स्वरूप वर्मा, जिला बार एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह भदौरिया, महामंत्री राजू शुक्ला दारा समेत जिला न्यायालय के बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सतीश चंद्र,  महामंत्री प्रदीप कुमार तिवारी ने सभी अधिवक्ताओं को साथ लेकर चलने और अधिवक्ता हित के लिए  संघर्ष करने की बात कही। इस मौके पर जिला जज के अलावा अन्य न्यायिक अधिकारी भी मौजूद रहे। साथ ही जिला न्यायालय के बड़ी संख्या में अधिवक्ता भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन महावीर शर्मा ने किया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم