*चार डिग्री पहुंचा तापमान,गलन से कांप उठे लोग*
*अछल्दा,औरैया।* लगातार गिरते पारे ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी है। रविवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। ऐसे में रविवार इस साल का अब तक का सबसे ठंडे दिन के रूप में रिकॉर्ड किया गया।
पारा के 4 डिग्री पर लुढ़कने का असर यह रहा कि दिनभर लोग कांप उठे। दिन में शीतलहर और रात को बर्फीली हवा ने आम जनमानस को बेहाल कर दिया है। अभी मौसम विभाग ने शीतलहर का प्रकोप बरकरार रहने की आशंका जताई है।
रविवार सुबह की शुरुआत कोहरे से हुई, लेकिन 1बजे तक कोहरा छंट गया और बर्फीली हवा तेजी से चलने लगीं। इन्हीं हवा की वजह से दिन का तापमान शुक्रवार की तुलना में दो डिग्री और घट गया। दोपहर 1बजे तक धूप तो निकली, लेकिन वो भी ठंड भरी हवा से लोगों को राहत नहीं दिला सकी। मोटरसाइकिल पर चलने वाले लोग परेशान रहे। गलन इतनी अधिक थी कि ऊनी कपड़ों से तन के अलावा कान और सिर ढकने के बाद भी लोगों को ठिठुरने को मजबूर कर रही थी। सरकारी कार्यालय, अस्पतालों आदि में हीटर चलाकर लोगों ने दिन गुजारा और शाम को सीधे घर जाने के अलावा कुछ और नहीं सूझा।
सर्दी की वजह से जो दुकानें सुबह नौ बजे खुल जाती थी, वहां दोपहर 12 बजे शटर उठे। इसी तरह शाम को भी ठंड की वजह से सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। ठंड से बचने के लिए सभी प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं ठंड का सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों पर रहा। छोटे बच्चे निमोनिया के शिकार हो रहे हैं। ठंड की वजह से लोगों की दिनचर्या पूर्णत: बदल गई है। इससे बचाव को लेकर जिला प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं देखी जा रही है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know