औरैया: पत्रकार की पत्नी से छेड़खानी का पति ने किया विरोध तो मनचलो ने कट्टे से किया बार हुआ लहूलुहान
बिना कोई कारण के गुंडों ने कट्टे से किया जानलेवा हमला
पत्रकार व उनके साथी गंभीर रूप से घायल
दिबियापुर:औरैया में पत्रकार की पत्नी के साथ छेड़खानी का विरोध पति ने किया तो मनचलों ने कट्टे से किया बार ,पत्रकार आदित्य शर्मा व उनके साथी सोमवीर व उनकी पत्नी कीर्ति जैसे ही अपना ढावा में खाना खाने बैठे वैसे ही ,रंजीत पुत्र नेकपाल ,दीपक पुत्र गुलाब सिंह दीपक पुत्र प्रदीप ग्राम लुखरदौरा दिबियापुर व अन्य 6 लोगों ने वेदर्दी से पिटाई की जिससे कट्टे की चोंट से आदित्य शर्मा व उनके साथी सोमवीर को भयंकर चोंटे आयी
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के दिबियापुर में अपना ढाबा में हुई कट्टेबाजी मारपीट में घायल हुए आदित्य शर्मा व उनके दोस्त सोमवीर सिंह बुरी तरह घायल हो गए जिनका इलाज CHC दिबियापुर में चल रहा है
यह पूरा मामला 19 जनवरी देर शाम करीब 09:00 बजे का है. मामले में आदित्य शर्मा व उनके साथी सोमवीर के साथ कट्टे से जानलेवा हमला व पत्नी के साथ छेड़छाड़ के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया, वहीं, कोतवाली प्रभारी विकास राय का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है उनकी गाड़ी संख्या UP79Q6496 टीवीएस अपाचे व UP35AF3885 बजाज डिस्कवर को बरामद कर लिया गया है वांकी लोगों की धरपकड़ की जा रही हैं. अब ये मामला हत्या करने कोशिश की संगीन धाराओ में दर्ज किया जाएगा.
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know