Top News

दो बाइकें भिड़ी चार युवक घायल

*दो बाइकें भिड़ी चार युवक घायल*

*फफूंद,औरैया।* थाना क्षेत्र के फफूंद अछल्दा रोड पर टीकमपुर गांव के नजदीक दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गयी जिससे बाइक सवार चार युवक गम्भीर घायल हो गए।मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा।
     मंगलवार देर शाम रिशी पुत्र अरशद निवासी जोगियांन व अशोक पुत्र इच्छाराम निवासी गोविंदगंज फफूंद बाइक पर टीकमपुर से वापस आ रहे थे। जैसे ही यह मोड़ के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गयी, और दोनो ही बाइक सवार सड़क पर गिरकर गम्भीर घायल हो गये। दूसरी बाइक पर सवार सलीम व तालिब निवासी कल्याणपुर छिबरामऊ और रिशी व अशोक को गम्भीर चोटें आईं।राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم