Top News

प्रतिमाओं का अनावरण महान संतों द्वारा किया गया*

*प्रतिमाओं का अनावरण महान संतों द्वारा किया गया* 

*औरैया।* जनपद के ग्राम देवरॉव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व गांधीवादी मूल्यों के व्याख्याता 9 अगस्त 2013 को भारत छोड़ो आंदोलन की 71 वी वर्षगांठ के पावन पर्व पर भारत के तत्कालीन महामहिम राष्ट्रपति  प्रणब मुखर्जी द्वारा राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित होने वाले श्रद्धेय कीर्ति शेष पंडित गुरु नारायण त्रिपाठी व उनकी सह धमिणी  स्मृति शेष बिटोली देवी दोनों आजादी के पुरोधाओ की प्रतिमाओं का अनावरण महान संतों द्वारा किया गया। तथा कर्म योगी तथा भारत छोड़ो आंदोलन के प्रणेता पंडित गुरु नारायण त्रिपाठी जी की 108 वी जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजक अरुण कुमार त्रिपाठी पूर्व प्रधानाचार्य व उनकी सहधर्मिणी  शिवकुमारी त्रिपाठी प्रधानाचार्य व उनके  पुत्र  शशांक शेखर त्रिपाठी व पुत्रवधू  दिव्या त्रिपाठी शिक्षिका , कृष्ण कुमार त्रिपाठी  सतीश कुमार त्रिपाठी व  उनके परिवारी जनों ने अपने पूर्वजों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण किया ।
अनावरण समारोह में क्षेत्र के  विभिन्न जनपदों से आए अतिथि गणों ने स्वतंत्रता सेनानी श्रद्धेय गुरु नारायण त्रिपाठी व  बिटोली देवी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर  चर्चा की। प्रमुख वक्ताओं में राम लखन कुशवाहा पूर्व प्रवक्ता, सीताराम शाक्य , रघुवीर सिंह पूर्व प्रधान अनिल कुमार त्रिपाठी, प्रवक्ता अजय पाल सिंह कुशवाहा, प्रबंधक राघव मिश्र ,समाजसेवी महेश चंद्र पांडे अध्यक्ष जन जागरण मोर्चा, रमेश चंद्र शुक्ला पूर्व तहसीलदार जगदीश सिंह यादव ,पूर्व प्रधानाचार्य बादशाह शाक्य, शिव कुमार दुबे प्रधानाचार्य आदि वक्ताओं ने स्वतंत्रता मनीषी व उनकी जीवनसंगिनी के प्रतिमाओं के अनावरण पर उन्हें याद करते हुए संबोधित किया। मूर्ति अनावरण कार्यक्रम का सफल संचालन उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष व शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक  राजेश कुमार अग्निहोत्री प्रधानाचार्य ने किया। अरुण कुमार त्रिपाठी पूर्व प्रधानाचार्य कार्यक्रम संयोजक ने सभी अतिथि गणों का स्वागत करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। पूज्य संत शिरोमणि श्री श्री 1008 स्वामी प्रकाशानंद जी महाराज मेहंदी घाट कन्नौज एवं श्री श्री 1008 महंत हरभजन जी दास महाराज पिलुआ मंदिर तथा महंत स्वामी कुमारानन्द गिरि जी महाराज विदुर आश्रम बेवर मैनपुरी तथा श्री श्री महंत नर्मदेश्वर महाराज उज्जैन ने प्रतिमाओं का विधि विधान पूर्वक मंत्रोच्चारण के साथ अनावरण की प्रक्रिया संपन्न की। तथा महान संत गणों ने अपने आशीष वचनों से क्षेत्रीय जनता को मंत्रमुग्ध कर दिया। क्षेत्र से लगभग 5 सैकड़ा से अधिक लोगों ने आकर अपने  स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم