Top News

वैश्य समाज को जो देगा भागीदारी, उसी का सहयोग- डॉ.सुमंत गुप्ता

*वैश्य समाज को जो देगा भागीदारी, उसी का सहयोग- डॉ.सुमंत गुप्ता*

*औरैया।* वैश्य राजनैतिक अधिकार यात्रा बेला से शरू होकर बिधूना, रुरुगंज, अछल्दा होते हुये शुक्रवार को तीन बजे फफूंद कस्बा में पहुंची। जहां पर रथ यात्रा का वैश्य समाज के लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुमंत गुप्ता को फूल माला पहनाकर स्मृती चिन्ह देकर तथा शाल पहनाकर सम्मानित किया गया। रथ यात्रा में सुमंत नहीं यह आंधी है, प्रदेश का दूसरा गांधी हैं के नारे लगाए गए। रथ यात्रा कस्बा में स्थित श्री राम कुमार भारतीय ज्ञान देवी महाविद्यालय में पहुच कर सभा में तब्दील हो गई।
अधिकार यात्रा के दौरान डा. सुमंत गुप्ता ने कहा कि वह अपने जीवन काल में वैश्य समाज को उसका हक दिलवाकर रहेंगे। कभी वैश्य समाज देश व प्रदेश में अपनी राजनीतिक भागीदारी रखता था। वैश्य समाज के मुख्यमंत्री भी प्रदेश में हुए लेकिन आज कोई भी पार्टी वैश्य समाज को पसंद नहीं कर रही। इस मौके पर अनूप गुप्ता,अनिल गुप्ता,बृजेन्द्र गुप्ता उर्फ गुड्डु,मुकेश भारतीय,चुन्नू गुप्ता,प्रेम कुमार गुप्ता, मानवेन्द्र पोरवाल, अजय अग्रवाल, रजत गुप्ता, सुरेश चंद्र गुप्ता, विपिन गुप्ता आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व रुरूगंज में वैश्य राजनीतिक अधिकार रथयात्रा के कस्बा में जोरदार स्वागत किया गया।इस दौरान युवाओ ने बाइक रैली निकाल कर नारेबाजी। शुक्रवार को वैश्य राजनीतिक अधिकार रथ यात्रा लक्ष्य 2022 कन्नौज से चलकर नगर पहुची। जहाँ नगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता व समाजसेवी नंदू पोरवाल के नेतृत्व में रथ पर सवार अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सुमंत गुप्ता,अनिल गुप्ता का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान वैश्य समाज के युवाओ ने रुरुगंज मोड़ से कस्बा के चौराहे तक बाइक रैली निकाली। इस दौरान अधिकारों को लेकर नारेबाजी की। केंद्र व राज्य सम्बंधी मांगो को रखा। इस दौरान श्री कृष्ण गुप्ता, शंकर पोरवाल, अनूप गुप्ता, चुन्नू गुप्ता,बबलू गुप्ता, प्रेम पोरवाल, डॉ सुभाष गुप्ता, अंकित गुप्ता, मोहित गुप्ता, यशु, ग्राम प्रधान सुनील गुप्ता सहित सैकड़ों वैश्य समाज के लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم