Top News

अज्ञात करणों से झोपडी में लगी आग से झोपड़ी में बंधी किसान की दो भैसों में एक भैस की जलकर मौके पर मौत

बिधूना औरैया। अज्ञात करणों से झोपडी में लगी आग से झोपड़ी में बंधी किसान की दो भैसों में एक भैस की जलकर मौके पर मौत हो गई दूसरी भैस गम्भीर से जलकर घायल हो गई,ग्रामीणों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।
  कुदरकोट चौकी क्षेत्र के गांव शंकरपुर गांव में गुरूवार की रात लगभग 1 बजें करन सिंह पुत्र नाथूराम के झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिससे झोपड़ी में बंधी दो भैसों में किसान की एक भैस की लगभग एक लाख रूपये कीमत की जलकर मौके पर ही मौत हो गई दूसरी गम्भीर रूप से जलकर घायल हो गई, झोपड़ी में रखा सामान आदि भी जल गया। पीड़ित किसान ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर झोपड़ी में आग लगाने की जांच कराये जाने की मांग की है। पुलिस ने जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाही करने का आश्वसन दिया है। -

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने