*पूर्व माध्यमिक विद्यालय लछियामऊ मे गंदगी का अंबार*
*दो साल पहले प्रशासन ने कराया था खाली*
*कंचौसी,औरैया।* ब्लाक सहार व तहसील बिधूना से जुड़े गांव लछियामऊ जो कंचौसी से मात्र दो किलोमीटर दूर औरैया लहरापुर मार्ग पर चार हजार की आबादी वाला राजस्व गांव है। गांव के बीचो बीच रोड के किनारे जूनियर हाईस्कूल आँगनवाड़ी सेन्टर के सामने आसपास के लोगो ने पशु बाधने के साथ साथ कूड़ा गोबर, कंडा, पुआल घरो का गंदा पानी आदि जमा व डाल कर बच्चो के खेलने के मैदान को गन्दा व बदबूदार बना दिया है जिसमे शिक्षा प्राप्त करने आने वाले बच्चे कुछ देर रूकने के बाद घरो को लौट जाते है वही अध्यापक सफाई न होने से बीमारी फैलने की आशंका से ग्राम प्रधान से कई बार कहने के बाद भी ध्यान न देने से मायूस व निराश है। कुछ छात्र छात्राओ के अभिभावक यह भी कह रहे है कि ग्राम प्रधान की मिली भगत के कारण परिषर मे गंदगी नही हट पा रही है जब कि दो साल पहले एस डी एम एवं तहसीलदार ने पुलिस बल व बी डी ओ सहार को साथ लेकर जो सी बी मशीन लगा कर विधालय परिषर से सभी तरह की जमा गंदगी हटाकर लोगो को विधालय की जगह पर दोवारा अतिक्रमण न करने की हिदायत दी थी लेकिन उसका उल्टा असर दिखाई दे रहा है जब कि प्रधान जयपाल परिषर खाली कराने के लिएअधिकारियो से पुलिस बल की मांग कर रहे है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know