*युवक का शव घर पहुंचते ही मचा हाहाकार*
*रुरुगंज,औरैया।*
रुरुगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम ऐली निवासी अनुराग सिंह सेंगर उर्फ अन्नू पुत्र श्यामल सेंगर उम्र 45 बर्ष अपनी बहिन की ससुराल केशवपुरा से मोटरसाइकिल से घर बापस जा रहे थे। तभी इटावा जनपद के वैदपुरा थानाक्षेत्र के इटावा-मैनपुरी मार्ग पर रेलवे पुल के पास एक तेज रफ्तार बाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में इलाज के लिए उन्हें सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी ले जाया गया, जहां देर रात अनुराग सेंगर की मौत हो गई। अनुराग की मौत की खबर सुनकर स्वजनों सहित क्षेत्र में हाहाकार मच गया। बुधवार दोपहर पोस्टमार्टम होने के बाद म्रतक का शव उनके पैतृक गांव ऐली पहुँचा तो उनकी पत्नी, बच्चों सहित ग्रामीणों का रो रोकर बुरा हाल था। मृतक के परिवार में पत्नी सहित एक पुत्र व एक पुत्री है। मृतक शानदार क्रिकेटर होने के साथ औरैया स्थित एक ट्रैक्टर एजेंसी में सेल्समैन का कार्य करता था, बुधवार दोपहर ही मृतक अनुराग सेंगर का अंतिम संस्कार कर दिया गया। क्षेत्रीय लोगो ने मृतक के घर पहुचकर शोक संवेदना व्यक्त की है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know