Top News

बिधूना बीआरसी परिसर में गुरूवार को विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष ,ग्राम प्रधान व

बिधूना औरैया। बिधूना बीआरसी परिसर में गुरूवार को विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष ,ग्राम प्रधान व विद्यालय के प्रधानाचार्यों की ब्लांक स्तरीय सामूहिक बैठक सम्पन्न हुई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आदर्श ठाकुर ब्लांक प्रमुख प्रतिनिधि बिधूना, विशिष्ट अतिथि उपशिक्षा निदेशक/ डायत प्राचार्य अजीतमल गंगा सिंह राजपूत, नायाब तहसीलदार प्रकाश चौधरी आदि ।कार्यक्रम का आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी अवनीश यादव ने किया।

कार्यक्रम में मौजूद सभी ग्राम प्रधानों को कायाकल्प के 19 पैरामीटर पर विद्यालयों के सौंदर्यीकरण हेतु कहा गया।ग्राम प्रधानों से अनुरोध किया गया कि सभी विद्यालयों में गेट अवश्य रूप से लगवाए जाएं। विद्यालयों में सफाई व्यवस्था पर चर्चा की गई।सफाई कर्मचारियों की विद्यालयों में नित्यप्रति उपस्थिति पर अनुरोध किया गया। इस मौके पर संजय सिंह सेंगर, प्रमोद भाष्कार, अनुरूद्ध कुमार , विवेक बाजपेई, विवेक कुमार, अनुराग, आदि लोग मौजूद रहें।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने