*शिक्षक संघ ने बीआरसी पर तालाबन्दी कर की एरियर की मांग*
*अजीतमल,औरैया।* प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा एरियर संबंधी मांगों को लेकर बीआरसी अजीतमल पर तालाबंदी कर एरियर सहित अन्य मांगो के शीघ्र निस्तारण करने की मांग की ।
बुधवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री अरविन्द राजपूत एवं ब्लाक अध्यक्ष दीपक दुबे के नेतृत्व में शिक्षको ने बीआरसी पर प्रर्दशन करते हुये शीघ्र ही एरियर बनाए जाने की मांग करते हुये ताला बन्दी कर नारे बाजी की है। जिला मंत्री अरविन्द राजपूत ने बताया कि अगर ऐरियर सहित अन्य मांगो का शीघ्र निस्तारण नही किया गया तो शिक्षक संघ शान्त नही बैठेगा वह एडी बेसिक कानपुर को एक ज्ञापन देकर आगे आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। कार्यकम में प्रमुख रूप से अरविंद राजपूत, जिला मंत्री दीपक, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेश गुप्ता , जितेंद्र गुर्जर, कोमल सिंह राजपूत, नौनिहाल राजपूत, आनंद दीक्षित, जितेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार, अजीत राजपूत, नईम खाँन समेत कई शिक्षक उपस्थित रहे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know