*खाटू श्याम ध्वजा पद यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत*
*सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिसे निकाली गयी ध्वाजा यात्रा*
*अजीतमल,औरैया।* लखनऊ से चल कर खाटूश्याम राजस्थान को जा रही खाटू श्याम ध्वजा पद यात्रा का अजीतमल कस्बे में जगह जगह स्वागत किया गया, तथा रात्रि विश्राम के बाद पुनः यात्रा प्रारम्भ होकर आगे बढ़ गयी।
बुधवार की देर शाम अजीतमल कस्बे में पहुची खाटू श्याम ध्वजा पद यात्रा का स्वागत नगर के लोगों ने जनता महाविद्यालय के पास भगवान खाटू श्याम को फूल मालाये भेंट कर तथा पद यात्रा में चल रहे सभी भक्तो को चाय पानी करवाकर स्वागत किया। जिसके उपरान्त पदयात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से होकर के गुजरते हुये मॉ शारदा गेस्ट हाउस पहुची। यात्रा का जगह - जगह लोगो ने यात्रा का फूल वर्षा कर एवं भगवान खाटू श्याम जी की आरती कर स्वागत किया। मॉ शारदा गेस्ट हाउस में यात्रा में चल रहे लोगो के साथ नगर के भक्तो ने देर रात्रि तक भजन कीर्तन का आयोजन किया। जिसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। बुधवार को सुबह सवेरे यात्रा पुनः आगे के लिये प्रस्थान कर गयी। यात्रा के साथ चल रहे शरद अग्रवाल ने बताया कि ये पदयात्रा लखनऊ के इन्द्रानगर से शुरू होकर खाटू श्याम राजस्थान तक जायेगी यात्रा का उददेश्य सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करना एवं प्रभू आस्था है। यात्रा का स्वागत करने में मदनलाल पूर्व चेयरमने,नवीन गुप्ता, रमन यादव, निखिल अग्रवाल, सर्वेश बाबू, रिन्कू, राजू, सचिन, अखिल आदि लोग मौजूद रहे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know