*अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर घायल*
*कंचौसी,औरैया।* कंचौसी चौकी क्षेत्र के नोगवा रोड पर एक अज्ञात वाहन ने नोगवा गांव से कंचौसी सब्जी लेने आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी और अज्ञात वाहन सवार वाहन लेकर फरार हो गया।गांव निवासी हेतराम उम्र 55 वर्ष को अमरपुर गांव के पास सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद घायल सड़क पर गिर गया और उसके पैर में गंभीर चोट आई है, स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दिबियापुर पहुंचाया।जहां उसका इलाज चल रही है, मौके पर पुलिस नही पहुँची।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know