Top News

पैमाइश के लिये राजस्व, चकबंदी व पुलिस तीनों को मिलाकर बनी समित*

*पैमाइश के लिये राजस्व, चकबंदी व पुलिस तीनों को मिलाकर बनी समित*

*चपटा गांव में हुए बबाल का मामला, 22 को होगी पैमाइश*

*अजीतमल,औरैया।* चपटा गांव में बीते दिनों हुये बबाल में एक पक्ष से मयंक अवस्थी पुत्र अशोक अवस्थी की ओर से पुलिस ने 12 नामजदों सहित 50 अज्ञात पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया है। वहीं वर्षो पुराने विवाद को सुलझाने के लिये समिति बनाई गई है। जो पैमाइश कर समस्या का निस्तारण करेगी।
चपटा गांव निवासी अशोक अवस्थी द्वारा शनिवार को,  मकान के पीछे गेट रखने के बाद रविवार की सुबह वह गेट गिरा दिए जाने के बाद तनाव की स्थित उतपन्न हो गई थी।  मामला आबादी की जगह पर, एक पक्ष से गेट रखने तो दूसरे पक्ष से कब्रिस्तान की जगह बताने को लेकर है। विवाद और ईंट पत्थर चलने की सूचना पर  मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले को शांत कराने के दोनों पक्षों के लोगों को कोतवाली में बिठाया था। 
जिला पंचायत सदस्य सोनू सेंगर, भाजपा नेता श्रीकांत पाठक, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोनू सेंगर, ब्राह्मण महासभा नेता नीरज दुबे, पूर्व चेयरमैन मदनलाल पोरवाल, भाजपा नेता अवनीश त्रिपाठी, महेश पांडेय, के साथ सैकड़ो भाजपाईयों ने कोतवाली पहुंचकर घेराव कर,  धरना देते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की थी। एएसपी शिष्यपाल सिंह, एसडीएम अखिलेश कुमार, सीओ सदर सुरेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार अभिनव, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह, ने नारेबाजी कर रहे लोगों को शांत किया था। वहीं मयंक अवस्थी की ओर से  दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने गांव के ही ग्राम प्रधान फरीद खां सहित राशिद खां, मुन्ना, साकिर खां, कनजू खां, रशीद खां, इनतयार खां, साहिद, हबीब, मुसीद खां, गुलाब नवी, वसीम व 50 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। उपजिलाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि गेट रखने को लेकर हुए विवाद को सुलझाने के लिये राजस्व, चकबन्दी व पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई है। यह टीम 22 दिसंबर को पैमाइश करेगी। विधिसम्मत जो भी निर्णय होगा उसी के अनुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। ताकि किसी पक्ष में कोई विवाद की स्थित न रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم