*मिशन शक्ति के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया*
*कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्षा रानी पोरवाल एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण मोहन ने किया*
*अजीतमल,औरैया।* कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रानी पोरवाल ने समस्त छात्राओं का आह्वान किया कि प्रधानमंत्री एवं मुख्य मंत्री जी के निर्देशन में चल रहे कार्यक्रमों का लाभ उठाते हुए राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभायें। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मदन पोरवाल ने बालिकाओं की सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विषय प्रवर्तन करते हुए श्रीमती दुर्गा देवी दुबे ने छात्राओं के स्वावलंबन पर बल दिया। इस अवसर पर विद्यालय की अनेक छात्राओं ने भी विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में छात्राओं के आत्म रक्षा के लिए प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। जिसका निर्देशन व्यायाम शिक्षक होशियार सिंह राजपूत ने किया। कार्यक्रम में अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण मोहन उपाध्याय ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन डॉ शशि शेखर मिश्र ने किया। इस अवसर पर सुधीर दुबे, डॉ सुवृत्ता दीक्षित, रचना सिंह, उमा दुबे, सीमा त्रिपाठी आदि समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know