*भोगनीपुर प्रखंड निचली गंगा नहर मे देखे गए मरे हुए मवेशी*
*पुलिस व पशु विभाग की टीम निकालने का कर रही है प्रयास*
*नहर में तेज बहाव के चलते नहीं मिल पा रही है सफलता*
*अजीतमल,औरैया।* क्षेत्र के टकपुरा गांव के पास स्थित भोगनीपुर प्रचंड निचली गंगा नहर पुल के पास करीब एक दर्जन मवेशी मरे हुए देखे गए। किसी ने इसकी सूचना जिलाधिकारी को दी। जिलाधिकारी के आदेश पर पशु विभाग व अजीतमल पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर मवेशियों को निकालने का प्रयास कर रही है। लेकिन नहर में तेज बहाव के चलते सफलता नही मिल पा रही है।
मंगलवार की शाम भोगनीपुर प्रचंड निचली गंगा नहर में टकपुरा गांव के समीप वहां से निकल रहे ग्रामीणों ने पुल के पास झाल में फंसे करीब एक दर्जन मरे हुए मवेशियों को देखा। तो इसकी सूचना प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस व पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ कैलाश बाबू, डॉक्टर प्रदीप कुमार, की टीम ने जेसीबी बुलाकर पशुओं को निकालने की कवायद शुरू की। लेकिन नहर में पानी के तेज बहाव को देखते हुए समाचार लिखे जाने तक सफलता नहीं मिल सकी थी। सूत्रों की माने तो यह मवेशी पड़ोसी जनपद से बहकर आते हुए टकपुरा गांव के पास नहर के पुल में झाल केकारण फस गए। पशु चिकित्साअधिकारी डॉ कैलाश बाबू ने बताया कि मवेशियों को निकालने के लिए जेसीबी बुलाई गई है। लेकिन नहर में पानी का तेज बहाव होने के चलते जेसीबी सफल नहीं हो पा रही है । इसके लिए उच्चाधिकारियों को सूचना देकर नहर में पानी के बहाव को कम करने के लिए कहा गया है। फंसे हुए मवेशियों में बकरी, सांड व भैस हैं।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know