Top News

मांगो को लेकर खण्ड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

*मांगो को लेकर खण्ड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन*

*अजीतमल,औरैया।* राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों ने  मंगलवार को बीआरसी पहुंच खंड शिक्षा अधिकारी को शिक्षक समस्याओं को लेकर 6 सूत्रीय ज्ञापन दिया। 
        राष्ट्रीय शैक्षिक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश कुमार सोनकर को  दिए ज्ञापन में कहा कि अगर कन्वर्जन कास्ट व फल का रुपया सीघ्र ही एमडीएम खातों में नही पहुंचा तो शिक्षक मिड- डे- मील  संचालन करना मुश्किल हो जाएगा। वही शिक्षकों का अवशेष एरियर का समय से भुगतान किया जाए, डीबीटी में आ रही समस्याओं का निस्तारण ससमय कराया जाए व महिला शिक्षिकाओं की मेडिकल व सिसीएल लीव शीघ्र ही स्वीकृत की जाए। इस मौके पर नितिन दीक्षित,हरिनारायण, गौरव पांडेय,ममता कुमारी सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم