*कार्यकर्ता बैठक में केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं को जीत के मंत्र बताये*
*बिधूना,औरैया।* रविवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता की बैठक में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा यादव द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के लिये कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने पूर्व की सपा, बसपा सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि 2014 के पहले उत्तर प्रदेश की स्थिति बेहद खराब थी। पहले एक परिवार की सरकार थी, लेकिन यह भाजपा की सरकार गांव गरीब के लिए समर्पित है। पूर्व की सरकारों में समस्याओं का अंबार था माफिया राज के साथ आतंक का वातावरण था। आम जनमानस अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा था, लेकिन आज कानून का राज है। केंद्र व प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना , प्रधानमंत्री आवास योजना ,आयुष्मान भारत, उज्जवला योजना , शौचालय जैसी तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं देकर समाज के हर वर्ग को लाभान्वित करने का प्रयास किया है साथ ही कानून का राज स्थापित हुआ है। उन्होंने कहा कि धारा 370, अयोध्या राम मंदिर मुद्दा तीन तलाक जैसी तमाम समस्याएं मोदी सरकार ने निस्तारित कर विश्व के मानचित्र पर भारत का नाम ऊंचा किया है। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वह गांव-गांव घर-घर जाकर भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं उपलब्धियों का प्रचार प्रसार करें ताकि 2022 के चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार पुनः बन सके। इस मौके पर पूर्व विधायक शिव प्रसाद यादव जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, राजेंद्र सिंह चौहान,भाजपा जिला मंत्री ऋषि पाँडेय , महामंत्री धर्मेन्द्र सिंहगौर , मंडल अध्यक्ष आशीष वर्मा , सुधीर सिंह , प्रमोद बॉर्डर , मोहित भदौरिया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू चौहान भाजपा जिला महामंत्री लाल सिंह सेंगर , निर्मला चौहान, प्रदेश सचिव अरूणा सक्सेना, पुनीत सिंह सेंगर , रानू खान , विमलेंद्र सिंह आदि प्रमुख भाजपा ,आजाद आरती मौर्य महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष सरिता सिंह राजावत आदि मौजूद थे।इससे पूर्व केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा यादव ने पं दीनदयाल उपाध्याय एंव शयामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जबकि कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय मंत्री को पुष्प भेंट कर माल्यार्पण कर स्वागत किया।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know