Top News

श्री कृष्ण जन्म की कथा पर जमकर खेली फूलों की होली

*श्री कृष्ण जन्म की कथा पर जमकर खेली फूलों की होली*

*बिधूना,औरैया।* समाज सेवा समिति के तत्वाधान में कस्बे के जवाहर नगर वार्ड में आयोजित दितीय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के पाँचवें दिन श्री कृष्ण जन्म के अवसर पर लोगों ने जमकर फूलों की होली खेली। जबकि मंगलाचार गाये गये। इस अवसर पर  प्रसाद वितरित किया गया।  भागवताचार्य जगमोहन तिवारी ने कहा कि जब जब धर्म की हानि होती है, और धरती पर पाप बढता है तभी प्रभु अवतार लेते हैं।कहा कंस के पापों से लोग त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रहे थे। तब भगवान ने देवकी के गर्भ से  कृष्ण के रूप में अवतार लिया, और उन्होंने पापियों का बध कर समाज के लोगों को  पापियों से मुक्ति दिलाई। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने गाय के महत्व को समझा और गौ संरक्षण के साथ गौ संवर्धन किया। लेकिन आज गौ माता संकट में है। हम सब दूध खाने के बाद उसे असहाय छोड देते है। कहा  गाय  में 33 करोड़ देवताओं का वास होता है, लेकिन आज हमारी गौ माता पर संकट है। उन्होंने गौ संरक्षण के लिये योगी सरकार की सराहना की, साथ ही समाज के लोगों को कर्तव्य का बोध कराते हुऐ  गौ संरक्षण का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर समाज सेवा समिति के अध्यक्ष पूर्व प्रधानाचार्य रमेश चंद्र अग्निहोत्री एवं सचिव अजय अग्निहोत्री ने समाजसेवी पूर्व प्रधान धर्मेंद्र सिंह सेंगर उर्फ टप्पू, एडवोकेट रामपाल सिंह  चौहान, ब्राह्मण सेवा समिति के महामंत्री रमेशचंद्र त्रिपाठी  को प्रतीक चिन्ह भेंट किए| कृष्ण जन्म की कथा सुनकर लोग भावविभोर हो गये। इससे पूर्व बीते दिवस आचार्य ने राजा बलि की कथा सुनाई। कहा राजा बलि से बड़ा कोई दानी नहीं हुआ।उसकी भगवान ने स्वयं परीक्षा ली, और प्रसन्न होकर वरदान देना पडा। कहा इसी बरदान के कारण भगवान को उनका द्वारपाल बनना पड़ा। उन्होंने कहा कि भागवत कथा हमें जीवन में मोक्ष का ज्ञान ही नहीं देती बल्कि जीवन जीने की कला भी सिखाती है। कहा आज हम  पश्चिमी सभ्यता के वशीभूत होकर  अपनी भारतीय संस्कृति और संस्कारों से दूर हो रहे है यह सनातन धर्म  और भारतीय संस्कृति के लिए चिंतनीय है। इस अवसर पर अनिल सिंह ,विनय शुक्ला , डीपी सिंह सेंगर , मनोज शुक्ला आदि भारी संख्या में भागवत प्रेमी पंडाल में मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم