*नीम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव फैली सनसनी*
*अजीतमल,औरैया।* कुल्हुरुआ गांव निवासी संजय सिंह उर्फ नीरज (उम्र 36 वर्ष) पुत्र भजन सिंह , खेती किसानी कर अपनी पत्नी उमाकांती व 4 वर्षीय पुत्र प्रिंस का भरण पोषण करता था। रोज की तरह वह रविवार की सुबह भी घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था । गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर बाबरपुर - फफूंद मार्ग पर सड़क किनारे नरोत्तम सिंह के खेत में खड़े नीम के पेड़ से उसे लटकते हुए लोगों ने देखा। तो उसके स्वजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे स्वजनों में कोहराम मच गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतक के पिता की ओर से दी गई फौती सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know