*कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ पीड़ितों को मिलेगा न्याय*
*बिधूना,औरैया।* पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के द्वारा और बेहतर कानून व्यवस्था को लेकर किये गये बदलाव के तहत किये गये स्थानांतरण में नवागन्तुक निरीक्षक रामसहाय ने थाना एरवाकटरा का विधवत कार्यभार ग्रहण कर लिया।इस अवसर पर
नवागन्तुक थाना प्रभारी राम सहाय पटेल ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ प्रत्येक पीड़ित को न्याय दिलाने का हर संभव प्रयास करेंगे। कहा कि पीडित के लिये उनके दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे। कहा उनका प्रयास होगा कि लोग थाना पुलिस को अपना मित्र समझें और अपाराधियों एंव अपराध पर नियंत्रण करने में सहयोग करें। उन्होंने थाना पुलिस के अधिकारियो एंव आरक्षियों को भी निस्पक्ष ढंग से कार्य करने को कहा। आगे कहा कि पुलिस गश्त तेज करने के साथ जुआँ सट्टा शराब आदि जरायम पेशे पर सख्ती के साथ रोक लगायी जायेगी, साथ ही नियमित वाहन चैकिंग की जायेगी।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know