Top News

बार एसोसिएशन चुनाव में अरविंद अध्यक्ष व अनिल महामंत्री बने

*बार एसोसिएशन चुनाव में अरविंद अध्यक्ष व अनिल महामंत्री बने*

*बिधूना,औरैया।* बुधवार को तहसील बार ऐसोसियेशन की वर्ष 2021 - 22 की कार्यकारिणी के लिये सम्पन्न हुऐ चुनाव में अध्यक्ष पद पर अरविंद दुबे ने 57 मत पाकर  निकटम प्रतिद्वन्दी विनोद सिंह सेंगर को 25 मतों से करारी शिकस्त दी।विनोद सेंगर को कुल 32 जबकि अरविंद यादव को 31 मत मिले। महामंत्री पद पर अनिल यादव ने कुल 61 मत हासिल कर अम्बरेश सिंह सेंगर को 23 मतों से शिकस्त दी। अम्बरेश सिंह को कुल 38 जबकि ओउम प्रकाश त्रिपाठी को 21 मत हासिल हुए। कोषाध्यक्ष पद पर पंकज बन्धुवर ने सबसे अधिक 65 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी सतीश प्रजापति को 10 मतों से पराजित किया। सतीश को 55 मत हासिल हुए।  इस अवसर पर ऐल्डर्स कमेटी के चेयरमैन हरिश्चंद्र ,राकेश चौहान ,सुरेन्द्र नाथ तिवारी ,जयगोपाल सिंह राठौर ,चन्द्रशेखर सक्सेना की देखरेख में चुनाव सम्पन्न हुआ |एल्डर्स कमेटी के द्वारा जैसे ही परिणामों की घोषणा की गयी तो अधिवक्ताओं ने विजयी प्रत्याशियों को फूल मालाओं से लाद दिया। कुल 123 सीओपी प्राप्त मतदाताओं में 120 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।इस अवसर पर एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन हरिश्चन्द्र ने निष्पक्ष एंव शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने के लिये एल्डर्स कमेटी के सदस्यों एवं अधिवक्ताओ का आभार प्रकट किया। तहसील बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष अरविंद दुबे ,महामंत्री अनिल यादव ने कहा कि वह नव निर्वाचित कमेटी के सहयोग से अधिवक्ताओं की हर संभव समस्याओं का निराकरण कराने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा वह बार और बैंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ वादकारियों को न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे |इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष आनंद मोहन शर्मा कुलदीप सिंह कुशवाह , रामकिशोर शुक्ला ,यादवेन्द्र शरण त्रिवेदी , मुरारीलाल यादव , रविन्द्र कुमार पांडेय , राकेश यादव , सदन सिंह शाक्य , नरेन्द्र यादव , रामपाल सिंह चौहान , अतुल तिवारी , विजय कुमार अग्निहोत्री ,धीरेन्द्र सिंह सेंगर , राजेन्द्र सिंह पाल , नवीन तिवारी ,हिमांशु सक्सेना , राकेश पांडेय , नितिन पांडेय ,सत्यभान सिंह शाक्य ,ब्रजेन्द्र सिंह चौहान आदि अधिवक्ताओ ने नव निर्वाचित कमेटी के पदाधिकारियों से तहसील बार एसोसिएशन को और अधिक सक्रिय बनाने की अपेक्षा के साथ बधाई दी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने