Top News

रेलवे फाटक बंद होने से लगा रहा जाम

*रेलवे फाटक बंद होने से लगा रहा जाम*

*अछल्दा,औरैया।* कस्बा के दिल्ली हाबडा रेलवे के 13 केवि रेलवे क्रासिग पर आए दिन जाम के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। रविवार दोपहर को रेलवे फाटक बंद होने के कारण लोग जाम में फंसे रहे। ट्रेन गुजरीं तब जाकर किसी तरह से जाम समाप्त हुआ। जाम के कारण चार व दो पहिया वाहन चालकों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
अछल्दा का 13 केवि फाटक  लोगों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। हावड़ा - दिल्ली मेन रूट होने के कारण दर्जनों ट्रेनों का आवागमन होता है। रेलवे फाटक बंद होने से जाम लग जाता है। स्थिति यह है कि हर पांच दस मिटन पर ट्रेनों के गुजरने से 10 से 15 मिनट तक फाटक बंद होने के चलते वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। रविवार  बजे ट्रेनों को क्रास कराने के लिए रेलवे फाटक बंद किया गया था। काफी इंतजार के बाद ट्रेनों को क्रास कराया गया। इसके कारण लगभग घंटों से अधिक समय तक रेलवे फाटक बंद रहा। देखते ही देखते फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। भीषण जाम से लोग परेशान हो गए। जाम में फंसे लोगों का कहना था कि रेलवे क्रासिग पर हमेशा ही जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। कभी - कभी तो दो से तीन घंटे तक जाम में फंसकर लोग परेशान रहते हैं।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم