Top News

डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के आह्वाहन पर वेतन विसंगति दूर करने, उपकेंद्र पर पद सृजन करने,

डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के आह्वाहन पर वेतन विसंगति दूर करने, उपकेंद्र पर पद सृजन करने, रिक्त पदों पर फार्मेसिस्ट की नियुक्ति करने, चिकित्सा का विधिक अधिकार देने समेत 20 सुत्रीय मांगो को लेकर चल रहे प्रदेश व्यापी आंदोलन के तीसरे चरण के पाँचवे दिन 2घंटे का कार्यबहिष्कार  आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिधूना पर भी जारी रहा.
प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ श्याम नरेश दुबे ने कहाकि यदि सरकार ने हमारी जायज मांगे नही मानीं की तो 17 दिसम्बर से पूरे प्रदेश का फार्मेसिस्ट पूरी तरह से सिर्फ आकस्मिक सेवा एवं पोस्ट मार्टम को छोड़कर कार्यबहिष्कार पर चला जायेगा इसके बाद भी यदि सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया तो 20 दिसम्बर से हमें पूरी तरह से हड़ताल पर जाना पडेगा जिसमें आकस्मिक सेवा एवं पोस्ट मार्टम भी प्रभावित होगा, हड़ताल से आम जनता को जो असुविधा होगी उसकी पूरी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश सरकार की होगी।
इस अवसर पर डीपीए के जिला मंत्री डॉ विवेक गुप्ता ने कहा कि गत 4 दिसम्बर से प्रदेश के फार्मेसिस्ट आन्दोलन कर रहे हैं अब पूर्ण हड़ताल पर जाना हमारी मजबूरी होगी 
इस अवसर पर चीफ फार्मेसिस्ट डॉ के बी शाक्य, डॉ घनश्याम गुप्ता,डॉ  नीरज गुप्ता, डॉ राजीव पाल, सौरभ भदौरिया, डॉ कुलदीप कुमार, राम औतार पाल, डॉ विक्रम सिंह, डॉ विपिन पाण्डेय, आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने