Top News

अमृत महोत्सव में वंदे मातरम गायन के बाद निकाली तिरँगा यात्रा

*अमृत महोत्सव में वंदे मातरम गायन के बाद निकाली तिरँगा यात्रा*

*तिरँगा यात्रा में महिलाओं बच्चों और युवाओं में भी दिखा जोश*

*अछल्दा,औरैया।*  देश की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ पर भाग्यंनगर खण्ड समिति द्वारा अमृत महोत्सव मनाया गया।डाक बंगला अछल्दा से गाजे बाजे और डीजे के साथ 100 मीटर  तिरंगा विशाल यात्रा के साथ निकाली गयी, जो कस्बे के कई मोहल्लो में भ्रमण करने के बाद वापस डांक बंगला अछल्दा  पर समाप्त हुई।
      रविवार को कस्बे में मनाये गये आजादी के अमृत महोत्सव में युवाओं ने नगर के डाक बंगला अछल्दा से वंदे मातरम गायन के बाद तिरंगा यात्रा निकाली।तिरँगा यात्रा में सौ मीटर से अधिक लंबे तिरंगे झंडे के साथ मौजूद युवा डीजे और बैंड बाजों पर बज रहे देशभक्ति के गीतों पर थिरकते हुए भारत माता की जय और बन्दे मातरम के नारे लगा रहे थे।यात्रा नहर बाजार ,सराय बाजार हारीगंज बाजार , फफूंद रोड, महेवा रोड, ब्लॉक चौराहा, स्टेशन बाजार पहुंची जहां लोगो ने यात्रा का जोरदार स्वागत करते हुए फूलों की बारिश की गयी।यात्रा वापस डाक बंगला पहुंची जहां देश की स्वतंत्रता में योगदान करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धाजंलि अर्पित करने के बाद यात्रा समाप्त हुई।तिरँगा यात्रा में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मंजू सिंह चौहान , अरुणना सक्सेना , ज्योति दोहरे, राघव राम तिवारी, मनोज सिंह चौहान , जितेन्द्र सेंगर मण्डल अध्यक्ष, अमरीक दीक्षित ,भुबनेश त्रिपाठी , श्यामू शुक्ला, हिमांशु पोरवाल, पंकज यादव उर्फ सामरिया ,अमित ठाकुर सभासद , श्यामू सेंगर, बीपी ठाकुर, अंकित ठाकुर , सौरभ शाक्य, भोले गुप्ता,इब्दुल शाह सहित सैकड़ों युवा  बुजुर्ग बच्चे और महिलाएं शामिल रहीं।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم