Top News

बाबा डा०भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई

*बाबा डा०भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई*

*अछल्दा,औरैया।* कस्बा मे बाबा साहेब डॉ.भीमराव आंबेडकर की 66 वीं पुण्यतिथि मनाई। इस दौरान उनके कृतित्व-व्यक्तित्व के बखान के  साथ ही उनके पदचिह्नों का अनुसरण और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।  
अछल्दा के नगरपंचायत अध्यक्ष व ईओ ने डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। और कहा कि बाबा साहेब ने सदैव जाति-पांति से उठकर देश हित में निर्णय लिया और सभी को जीने का समान अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष करते रहे इस मौके पर नगरपंचायत के चैयरमैन राजू पोरवाल अधिशाषी अधिकारी कृष्ण प्रताप सरल जय नारायण बाबू , नीलू , राजू दोहरे धीरज सुरेश चंद आदि लोगों मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने