बिधूना औरैया नगर में कोतवाली के समीप दुकान पर कपड़े खरीदने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने अछल्दा थाना क्षेत्र में दो महिलाओं के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाही की है।
सोमवार को बिधूना कोतवाली के समीप मन्सूरी कुर्ती प्लाइंट की दुकान पर सनोज नाम दो महिला अछल्दा थाना क्षेत्र के भीखेपुर से बिधूना कपडे़ की दुकान पर पहुंचकर दुकानदार से कपडे़ खरीदे, कपडें खरीदने के दौरान महिलाओं द्वारा झोला में अधिक कपड़े रख लेने पर दुकानदार द्वारा कपडे़ वापस मागें जाने पर महिलाऐं झगड़ा फसांद करने पर आमदा हो गई। मामला देख मौके पर पहुंचें उपनिरीक्षक मुलेन्द्र सिंह व महिला आरक्षी ने महिलाओं व दुकानदार से जानकारी की तो महिलाओं और आक्रोशित हो गई। पुलिस मौके पर महिला आरक्षियों ने सनोज नाम की दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाही की गई।इस सबंध में कोतवाली प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि महिलाओं से दुकान पर झगड़ा हुआ उसी में कार्रवाही की गई है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know