Top News

दो दिन से कंचौसी सैंट्रल बैंक मे पड़ा ताला खाताधारक परेशान

*दो दिन से कंचौसी सैंट्रल बैंक मे पड़ा ताला खाताधारक परेशान*

*कंचौसी,औरैया।* राष्ट्रीय बैक यूनियन द्वारा अपनी मागे के समर्थन मे कंचौसी सैंट्रल बैंक का समस्त स्टाफ दो दिनों से  बैक मे ताला डाल कर नदारद है, शाखा के बाहर हड़ताल का नोटिस चस्पा कर कामकाज बंद रहने की सूचना दे रहे है। दो दिन की बंदी के कारण लगभग दो करोड रुपये से अधिक का लेन-देन व चैक किलिरेनस प्रभावित हुआ है, तो वही दूसरी ओर आम छोटी मोटी जरूरतो के लिए निकासी जमा करने वाले खातेदार बैक के चक्कर लगाकर परेशान है,खाताधारक अभिषेक कुमार, राजीव कुमार,सागर शर्मा ,राधे गुप्ता, शैलेश अवस्थी, देवेश पालीवाल, राहुल तिवारी आदि,लोगो ने बताया बैंक बन्द होने से रुपये निकालने के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है,वही  बैक परिसर मे लगा एटीएम बंद होने से नकदी न मिलने लोग मायूस व निराश दिख रहे  है कुछ युवा खाताधारक शाखा गेट पर खडे होकर खुलने का इन्तजार कर रहे है बैक सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार कल शनिवार बैक कुछ  समय के लिए खोली जायेगी  लेकिन अगले दिन  रविवार की छुट्टी के कारण बंद रहेगी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم