बदनपुर चौकी क्षेत्र में एक और बड़ी लूट की घटना को अंजाम दे गए लुटेरे।
बिधूना।कोतवाली बिधूना की चौकी बदनपुर क्षेत्र में लूट की घटना को रोकने में बदरपुर चौकी पुलिस हो रही है फेल जहां अभी 17 तारीख को चाची भतीजी के साथ हुई लूट की घटना का खुलासा नहीं कर पाई। वहीं आज अपाचे सवार तीन अज्ञात बदमाश पिता पुत्री के साथ मारपीट कर लूट ले गए जेवर, घटना को देख मौके पर पहुंचे पूर्व गणेश के युवक को तमंचा दिखाकर युवक का मोबाइल छीना लेकिन बिधूना पुलिस व बदनपुर चौकी पुलिस घटना को छिपाने में लगी हुई है। वहीं घटना होने पर खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और घायल पिता पुत्री को सांत्वना दी और बदनपुर चौकी पहुंचा कर लिखित तहरीर देकर लुटेरों को गिरफ्तारी की मांग, की लेकिन बदनपुर चौकी इंचार्ज हेमंत कुमार मामले को दबाने में लगे हैं। वहीं कुछ अधिकारियों को गुमराह करके दूसरे जिले की घटना बता रहे हैं। जबकि औरैया जिला में लगभग 200 मीटर पहले लुटेरे घटना को अंजाम दे गए लेकिन पुलिस फिर भी मामले को दबाने में लगी है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know