बिधूना।
कोतवाली क्षेत्र में अलग अलग मार्गदुर्घटनाओं में 4 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद 2 लोगो को चिंताजनक हालत में सैफई रिफर कर दिया गया।
रविवार की देर शाम 7 बजकर 45 मिनट पर क्षेत्र के किरकिचियापुर निवासी मिथलेश पुत्र गोपीराम बिधूना से बाइक द्वारा घर वापस जा रहे थे तभी बिधूना भर्थना मार्ग पर सूखाताल के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।जिससे बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया।सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची एम्बुलेंस की सहायता से घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया।जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मिनिपीजीआई सैफई रिफर कर दिया गया। वही एक अन्य मार्गदुर्घटना में धरमंगदपुर निवासी तीन लोग बाइक द्वारा रिश्तेदारी से बाइक द्वारा घर वापस जा रहे थे तभी कैथावा के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे बाइक लोग घायल हो गए।जिसमे ऋषभ पुत्र केशवलाल व वीरबहादुर पुत्र सालिगराम व सुरेशचन्द्र पुत्र सालिगराम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद एक व्यक्ति को सैफई रिफर कर दिया गया।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know