पत्रकारों से अश्लीलता करने वाले गृह राज्यमंत्री के बिरुद्ध सतेन्द्र सेंगर ने खोला मोर्चा
औरैया, जहाँ पर ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित उच्च न्यायालय पत्रकारों से अभद्रता करने वालों को जेल भेजनें की बात कर रहे है, वहीं सत्तापक्ष की हनक में चूर गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी द्वारा सार्वजनिक मंच पर पत्रकारों से अश्लीलता हदें पार करते हुये धक्कामुक्की की गई जोकि बहुत ही शर्मनाक है गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के द्वारा पत्रकारों से की जा रही अश्लीलता का बीडियो शोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते मीडिया अधिकार मंच भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सेंगर ने एक लिखित पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री सहित राष्ट्रपित जी से अजय मिश्रा टेनी को उनके पद से निष्कासित करते हुये मुकदमा दर्ज कर डंडात्मक कार्यवाही करने की मांग की है, मीडिया अधिकार मंच भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सेंगर ने यह भी कहा हैकि पत्रकारों के साथ अश्लीलता करने वाले अजय मिश्रा टेनी को शीघ्र पद से निष्कासित करते हुये यदि डंडात्मक कार्यवाही नही की गई तो हम पत्रकारों के संगठन एवं समाज सेवी संगठनों को मजबूरन सर्वोच्च न्यायालय में जाने पर मजबूर होना पड़ेगा, सतेन्द्र सेंगर कहा कि पत्रकारों पर निरंतर हो रहे उत्पीड़न अब बर्दास्त नही करुँगा, इतना ही नही सतेन्द्र सेंगर कहा कि पत्रकार ही नही सूबे की सरकार में अब अधिवक्ताओं पर भी उत्पीड़न के मामले आ रहे है, जोकि बहुत ही निदनीय और चिंता जनक है,
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know