Top News

भाजपा में शामिल हुए कद्दावर नेता का हुआ जोरदार स्वागत

*भाजपा में शामिल हुए कद्दावर नेता का हुआ जोरदार स्वागत*

*सपा,बसपा सहित कांग्रेस की बखिया उधेड़ी*

*भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ने पट्टिका पहनाकर किया स्वागत*

*औरैया*। कभी कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता रहे उत्तर प्रदेश सरकार स्वतंत्र प्रभार के रूप में गृह राज्य मंत्री का दायित्व निभाने वाले सत्यदेव त्रिपाठी व उनके पुत्र अभिषेक त्रिपाठी  भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता  ग्रहण करने के बाद ग्रह जनपद औरैया के प्रथम आगमन पर लखनऊ से आए बेला ,सहार,दिबियापुर,औरैया आदि जगहों पर पूर्व मंत्री एवं उनके पुत्र का पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं, शुभचिंतको ने जगह जगह उनका काफिला रोककर स्वागत किया। औरैया स्थित हिन्दू जागरण मंच के कृष्ण मोहन चतुर्वेदी के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर समाजवादी पार्टी के द्वारा प्रचारित लाल टोपी और समाजवाद की जमकर बखिया उधेड़ी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग यह झूठ बोल रहे हैं कि डॉक्टर लोहिया ने लाल टोपी लगाई थी, उन्होंने अंतिम समय तक कोई टोपी ही नहीं लगाई थी, यह दुर्भाग्य की बात है कि आज समाजवादी पार्टी के लोग लोगों को टोपी पहनाने का काम कर रहे हैं और यह जनता आगामी पूर्व विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनवाकर इनका झूठ बेनकाब कर देगी।
उन्होंने कहा  कि देश की राजनीति में यह बहुत बड़ा झूठ नकली समाजवादियों द्वारा प्रचारित किया जा रहा है कि डॉ राम मनोहर लोहिया ने लाल टोपी लगाई थी। उन्होंने कहा कि डॉ राम मनोहर लोहिया ने अपने पूरे राजनैतिक जीवन काल में कभी लाल टोपी नहीं लगाई। श्री त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस, सोशलिस्ट पार्टी के दौरान उन्होंने गांधी टोपी (सफेद) और जब
कुछ समय के बाद उस समय के समाजवादियों ने कांग्रेस पार्टी से अलग होने का फैसला किया तो उन्होंने सफेद टोपी लगाना भी बंद कर दिया था और उन्होंने कोई टोपी जीवन के अंतिम क्षण तक नहीं लगाई यह बात उन्होंने स्वयं तिहाड़ सेंट्रल जेल में जब में (श्री त्रिपाठी) उनके साथ अंतिम जेल यात्रा में था तब हम सबको बताई थी। इसी के साथ श्री त्रिपाठी ने कहा कि इससे ज्यादा झूठ और क्या हो सकता है। उन्होंने कहा कि मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि इस समय जो अपने आप को समाजवादी कहते हैं उन्हें समाजवाद की सही से परिभाषा भी नहीं आती है, नकली समाजवाद के नाम पर लोगों को टोपी पहनाने का जो लोग काम कर रहे हैं वह यह भूल गए है कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता एक बार फिर  प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएगी । वह इटावा ,औरैया में शुरू से संघर्ष करते आए है और फिर संघर्ष कर विपक्षियों को मुंहतोड़ जवाब देगे ,जनता मोदी व योगी जी के कार्यों से संतुष्ट है और पार्टी में मै व मेरे पुत्र इंजीनियरिंग की  नौकरी छोड़कर समाजसेवा में आए वह एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में काम करेगे और पार्टी जो भी निर्देश देगी उसका पालन करेगे । मालूम हो कि कुछ  दिन पूर्व भाजपा में शामिल होने वाले पूर्व मंत्री श्री त्रिपाठी ने एक बार फिर अपने बेबाक बयानों से हलचल मचा दी है, उन्हें संघर्ष का पर्याय माना जाता है इसलिए अपने जुझारू तेवरों को अख्तियार करते हुए उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार कर दिया है। इससे पूर्व पूर्व मंत्री व उनके पुत्र अभिषेक त्रिपाठी का बेला,सहार ,दिबियापुर ,कंचौसी मोड़ ,जिला भाजपा कार्यालय औरैया आदि जगहों पर जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद वह रात्रि विश्राम करने अपने पैतृक गांव बिहारीपुर चले गए । 23 दिसम्बर को वह बिधूना क्षेत्र में पदाधिकारियों , कार्यकर्ताओं , शुभचिंतकों से मिलेगे। स्वागत करने वालो में भाजपा के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य अनिल गुप्ता,भाजपा जिलाध्यक्ष औरैया श्रीराम मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप मिश्रा, जिला महामंत्री कौशल राजपूत , किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाक्टर विनोद दुबे, औरैया नगर अध्यक्ष श्यामू अवस्थी , जिला मंत्री विशाल शुक्ला व दिबियापुर में वरिष्ठ समाजसेवी प्रदीप मिश्र, राघव मिश्रा, राहुल दीक्षित सभासद,संतोष मिश्रा, नरेश भदौरिया , सुभाष शुक्ला, सहार में डाक्टर विनोद त्रिपाठी, योगेश त्रिपाठी व बेला में विमल मिश्रा, अन्नू सेंगर, विमल दुबे आदि सैकड़ों लोगो ने स्वागत किया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم