*व्यापारियों ने किया गर्मजोशी के साथ नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत*
*एरवाकटरा,औरैया।* कस्बा स्तिथि कमला मैरिज होम में आज प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश अग्रवाल के द्वारा मनोनीत किये गए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उद्योग व्यापार मण्डल गौरब रंजन गुप्ता एवं जिला मंत्री अनूप गुप्ता कस्बा के व्यापारियों के द्वारा श्री नरेश चन्द्र गुप्ता की अध्यक्षता में बड़े ही गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
वही मौके पर मौजूद व्यापारियों को संबोधित करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गौरव रंजन गुप्ता ने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी के द्वारा जिस जिम्मेदारी को मुझे सौपा गया है उसका में तन्मयता से पालन करूंगा तथा जनपद के व्यापारियों के हित में कार्य करने के लिए हरसंभव प्रयास करूंगा। इस मौके पर प्रमुख रूप सेऐरवा कटरा के व्यापार मंडल अध्यक्ष रानू पालीवाल, धर्मेंद्र गुप्ता, राजेश यादव, अरविंद पोरवाल, विपिन गुप्ता , दिलीप गुप्ता , सुनील गुप्ता , अमित गुप्ता , सुभाष चंद्र गुप्ता, चंद्रशेखर गुप्ता समेत लगभग एक सैकड़ा व्यापारी मौजुद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know