*सांसद खेल स्पर्धा की प्रतियोगिताएं के दौरान हो सारी व्यवस्थाएं - डीएम*
*सांसद खेल स्पर्धा की प्रतियोगिताओं का हो सफल आयोजन - डीएम*
*औरैया 17 नवम्बर 2021* - सांसद खेल स्पर्धा के अंतर्गत तहसील स्तरीय एवं जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन के संबंध में जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने संबंधित बीडीओ को निर्देश दिए कि सांसद खेल स्पर्धा के आयोजन स्थलों के खेल मैदानों की साफ-सफाई, टेंट, माइक आदि की व्यवस्था समय से हो जानी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने अधिशासी अधिकारियों को पेयजल हेतु पानी पानी का टैंकर एवं मोबाइल टॉयलेट आदि की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा सभी खेलकूद प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों को सूक्ष्म जलपान भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गये।उन्होंने निर्देश दिए कि खिलाड़ियों की सूची पहले से तैयार कर ली जाए और प्रतियोगिताओं के दौरान एंबुलेंस मेडिकल टीम सहित मौजूद रहे। बैठक में मौजूद नोडल अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि सांसद खेल स्पर्धा का मेगा इवेंट 27 नवंबर को जनपद इटावा में होगा जिसमें जनपद स्तरीय विजेता खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। जनपद में तहसील स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन 20 से 22 नवंबर एवं जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 24 से 26 नवंबर के मध्य किया जाएगा।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know