Top News

कलयुगी बेटा बुजुर्ग बाप पर कर रहा अत्याचार पुलिस से की शिकायत!

कलयुगी बेटा बुजुर्ग बाप पर कर रहा अत्याचार पुलिस से की शिकायत! 

बिधूना(औरैया)-खबर औरैया जनपद के कस्बा बिधूना के थानाक्षेत्र ग्राम बड़े पुर्वा से है जहाँ एक कलयुगी बेटा अपने बुजुर्ग पिता के साथ अन्याय कर रहा है जिस पर बुजुर्ग पिता ने थाने मे शिकायत पत्र देते हुए कलयुगी बेटे पर कानूनी कार्य वाही करने की मांग की है! 
प्राप्त जानकारी के अनुसार रोशन लाल पुत्र श्री गोकुल प्रसाद व अपनी पत्नी के साथ सरकार के द्वारा मिली कालोनी में रह कर अपना जीवन यापन करते है बुजुर्ग के चार पुत्र है जिनकी शादी हो चुकी है और तीन पुत्र अलग रहते है चौथे पुत्र की पत्नी छोड़कर जा चुकी है जिसके चलते छोटा बेटा अपने माता पिता के साथ रहता है  प्रार्थी रोशन लाल ने दिये गए शिकायती पत्र मे बताया है की जब वह अपने खेतों मे पानी लगा रहा था तभी उसके तीसरे नंबर के पुत्र इंद्रकुमार वहां आ गया और बुजुर्गों को पानी भरने से मना करने लगा बुजुर्ग के के द्वारा कहा गया की मेरे द्वारा तुम सबको अलग-अलग खेती बांट दी गई है और यह पांचवा हिस्सा हमारा है जिस पर तीसरे नंबर के पुत्र ने अपने पिता के साथ गाली गलौज व मारपीट करते हुए कहा कि तुम्हारा यहां कुछ नहीं है घर मकान छोड़कर भाग जाओ जिससे पीड़ित व पीड़ित की पत्नी को उसके पुत्र के द्वारा मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है! पीड़ित बुजुर्ग ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में उक्त युवक के खिलाफ उचित व कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है! 

रिपोर्ट-बल्लू शर्मा

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने