*महिला की डेंगू से मृत्यु होने पर डीएम ने दी सहायता राशि*
*औरैया।* शनिवार को इकौरापुर निवासी 35 वर्षीय महिला की डेंगू से मृत्यु हो जाने पर जिलाधिकारी औरैया सुनील कुमार वर्मा द्वारा 10 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई। औरैया विकासखंड के इकौरापुर गांव की निवासी स्वर्गीय निशा पत्नी दिलीप कुमार की डेंगू से मृत्यु हो गई थी उनका परिवार अत्यंत गरीब है। इसी को देखते हुए जिलाधिकारी ने आगे बढ़कर उनकी अंत्येष्टि हेतु कुछ आर्थिक सहायता की।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know