Top News

डिप्टी सीएमओ की निगरानी मे बेला सीएचसी में हुआ मॉक ड्रिल!

डिप्टी सीएमओ की निगरानी मे बेला सीएचसी में हुआ मॉक ड्रिल! 

बेला - खबर बेला से है जहां आज डिप्टी सीएमओ विक्रम स्वरूप की निगरानी में बेला सी एच सी मे मॉक ड्रिल किया गया! 
आपको बताते चले की केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार के द्वारा कोरोना से लड़ने के लिए  अत्यंत महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ विभाग पहले से ही अलर्ट हो चुका है और कोरोना की तीसरी लहर आने पे उससे से निपटने के लिये स्वास्थ्य विभाग समय-समय पर मॉक ड्रिल कर अपनी तैयारियों को मजबूत किया जा रहा है! उसी आधार पर आज सी एच सी बेला मे आज डिप्टी सीएमओ विक्रम स्वरूप की  निगरानी में मॉक ड्रिल किया गया जिसमें डॉक्टर्स की पूरी टीम उपस्थित रही! बेला सी एच सी में इससे पहले भी एक मॉक ड्रिल हो चुकी है इस मौके पर डिप्टी सीएमओ विक्रम स्वरूप अधीक्षक बी पी शाक्य, डॉक्टर चंद्रशेखर ,डॉक्टर सिद्धार्थ, घनश्याम गुप्ता, डॉ अश्वनी यादव, डा अजय, डा अंजली, डा शिवम मिश्रा उपस्थित रहे!
 
 संवाददाता बल्लू शर्मा बिधूना औरैया

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم